श्रावण के अंतिम सोमवार शिवालयों में उमड़ी आस्था

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बिसाऊ के शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गोगामेड़ी टीले स्थित गणेशनाथ आश्रम के सिद्धेश्वर महादेव का वरिष्ठ सर्जन डॉ. बजरंगलाल शर्मा ने सपत्नी रुद्राभिषेक किया। पंडित विकास पातुसरिया के आचार्यत्व और महंत रविनाथ के सानिध्य में दुग्ध, गन्ने के रस, दही व शहद से अभिषेक कर खीर का प्रसाद बांटा गया। नगर सेठ बुढ़िया महादेव मंदिर में कावड़ियों ने जलाभिषेक किया। बाइपास स्थित भूतनाथ मंदिर, 11 ज्योतिर्लिंग मंदिर और 132 फीट ऊंची नीलकंठ महादेव की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे।

You might also like