जाखोद गांव की पुष्पा स्वामी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का कर रही है इलाज

झुंझुनूं,(जय जांगिड़)9 मई। जिले के होनहार बेटे-बेटियों पर वैश्विक महामारी कोरोना को हराने का जज्बा इस कदर हावी है कि अपने परिवारजनों को फोन पर बात करने तक का समय भी नहीं दे पा रहे है।

सुरजगढ़ क्षेत्र के जाखोद गांव की बेटी पुष्पा स्वामी एक ऐसी ही कोरोना योद्धा है जो दिल्ली के लेडी हारडिंग मेडिकल कॉलेज (कलावटी सरन चिल्डरन हॉस्पिटल, नई दिल्ली) में नर्सिंगकर्मी के पद पर चार साल से भी अधिक समय से कार्यरत है जो कि 14 मार्च से लगातार अपने परिवार से दूर रहकर हॉस्पिटल के कोरोना पॉजिटिव व कोरोना इमरजेंसी वार्डों में अपने कर्तव्य का निर्वहन जज्बे व जोश के साथ कर रही है ताकि कोरोना को जड़मूल से हराया जा सकें।

गौरतलब है कि 2 साल तक जयपुर के दूर्लभजी हॉस्पिटल में सेवाएं दे चूकी पुष्पा स्वामी फरवरी 2016 से राजकीय सेवा में दिल्ली में कार्यरत है।

You might also like