तापड़िया ट्रस्ट ने ग्रामीण क्षेत्र में किया राशन वितरण
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)15 मई। श्री जगन्नाथ तापड़िया मेमोरियल ट्रस्ट जसवंतगढ़ द्वारा रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी की प्रेरणा से जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरण की। ट्रस्ट के संयोजक डॉ. रामगोपाल चौधरी ने बताया कि उपखंड के ग्राम पडि़हारा, रतनादेसर, सिमसिया, दस्सुसर, जेगणिया, लूणासर आदि गांवों में राशन किट का वितरण किया गया। पुजारी ने इस सेवा कार्य के लिए ट्रस्ट का आभार जताया।