प्राइवेट बस संचालक बोले, टैक्स माफ करे सरकार

डीटीओं को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन

चूरू,(पीयूष शर्मा)1 जून। चूरू प्राइवेट बस यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला परिवहन अधिकारी संजीव दलाल को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर टैक्स माफ करने सहित अन्य मांगों को अवगत करवाया।

यूनियन अध्यक्ष रणवीर सिंह कस्वा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में लिखा गया कि कोरोना महामारी व लॉक डाउन के कारण निजी बसें संचालित नहीं होने से बस संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसलिए लॉक डाउन व अन्य कारणों से बसें संचालित नहीं होने तक बसों का टैक्स माफ कर व बीमा बढ़ाकर निजी बस संचालकों को राहत दी जाए।

इसके अलावा सोशियल डिस्टेंस की पालना की पाबंदी जारी रहने तक बीमा आधा रखने, बसों के परमिट की वैधता एक साल तक करने, छह माह तक फाइनेंस कंपनियों से किस्तों का ब्याज माफ करवाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया।

अध्यक्ष रणवीर कस्वां ने बताया कि राजस्थान सरकार को परेशानियों के संबंध में अवगत करवाया है। लॉक डाउन के दौरान निजी बस संचालकों को भारी आर्थिक व मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। मोटर व्यवसाय को जिंदा रखने के लिए सरकार से काफी उम्मीदें हैं।

ज्ञापन देने वालों में मनफूल खां, मुकेश जांगिड़, राजू खां, मनोज, राजेश जांगिड़, सुरेंद्र कुमार, नवाब, गंगाराम, मनीराम, रामनिवास, सीताराम, शरीफ, नियाज मो., शमशेर, विक्रम सिंह, जयलाल व रोहिताश आदि शामिल थे। ज्ञापन की प्रतिलिपि सीएम अशोक गहलोत, परिवहन मंत्री, परिवहन आयुक्त व प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सीकर को भी प्रेषित की गई।

You might also like