तीन भाई पुलिस में अलग-अलग जगह दे रहे है ड्यूटी

बहन मास्क बनाकर कर रही है वितरित

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)25 मई। कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए हर कोई अपना योगदान देने के लिए आगे आ रहे है। इसी प्रकार शिमला के तीन भाई पुलिस में अलग-अलग जगह पर ड्यूटी देकर कोरोना को हराने में लगे हुए है वहीं बहन घर में मास्क बनाकर जरूरत मंद लोगों को निशुल्क वितरण कर रही है।
केसीसी प्रोजेक्ट में इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त राजेंद्र यादव के बेटा अशोक यादव केरल में आईजी के पद पर कार्यरत है। शिमला निवासी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आपदा प्रबंधक में जयपाल यादव अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं वहीं शिमला के ही वीरेंद्र यादव जिला स्पेशल टीम प्रभारी पद पर कार्यरत हैं। जिला पुलिस अधीक्षक जेसी शर्मा के निर्देश पर अलग-अलग जगह पर भी कोविड-19 में ड्यूटी देकर फर्ज निभा रहे हैं।

इसी प्रकार केरल में आईजी के पद पर कार्यरत अशोक यादव की बहन सुनीता यादव रोजड़ा में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। जब से लॉक डाउन लगा है तब से ही घर में मास्क बनाकर लोगों को नि:शुल्क विरतण कर रही है। सुनिता ने बताया कि करीब 1500 मास्क बनाकर वितरित कर चुकी है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों एवं पुलिस की टीम को वितरित कर रही है। सुनिता ने बताया कि रविवार को जिला पुलिस स्पेशल टीम, क्यूआरटी टीम व डीएसटी टीम को करीब 100 मास्क वितरित किए।

You might also like