अजय स्वामी
चूरू (नवयत्न)। राजस्थान महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत कर बेहतरीन बजट के लिए आभार जताया। इस मौके पर महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने मुख्यमंत्री से कहा कि बजट को लेकर हर तबके में उत्साह का माहौल है। देश में पहली बार जारी किए गए किसान बजट से किसानों एवं पशुपालकों में उत्साह का संचार हुआ है। ओल्ड पेंशन सहित विभिन्न घोषणाओं से कर्मचारियों में खुशी है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी बजट योजना में खर्च की सीमा बढ़ाए जाने से आमजन को राहत मिली है। रियाज ने कहा कि बजट में चूरू जिले को अहम घोषणाएं मिली हैं। इससे चूरू के विकास को गति मिलेगी। रियाज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया यह बजट हर वर्ग को राहत देने वाला तो है ही, राजस्थान के विकास का रोडमैप भी है। पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रियाज को महिला आयोग अध्यक्ष बनाए जाने पर भी गहलोत का आभार व्यक्त कर इसे पार्टी व समाजहित में बेहतरीन निर्णय बताया।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता राधेश्याम चोटिया, देहात कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास सहारण, वरिष्ठ नेता जमील चौहान, नौरंग वर्मा, सुबोध मासूम, प्रताप गढ़वाल, देहात कांग्रेस सचिव रामदेव बेरवाल, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ज्योति, सुरेंद्र सिंघल, लालचंद सैनी, नरेंद्र सैनी, कैलाश सैनी, पार्षद गिरधारी भम्भी, पार्षद सीताराम खटीक, आरिफ पीथीसर व राकेश बेनीवाल आदि मौजूद थे।l




















