भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई
निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न)। कस्बे के श्याम सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा शनिवार को समाज में समानता, शिक्षा एवं महिला सशक्तीकरण की अलख जगाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद व प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सुभाष पूनियां व विधानसभा संगठन प्रभारी रोहिताश फौजदार सहित वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए शिक्षित और उन्नत राष्ट्र का निर्माण करने का आह्वान किया। इस मौके पर विकाश शर्मा, बद्रीप्रसाद् सैनी, नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी, महामंत्री संतोष कुमावत, मनोज शर्मा, पूर्व वाइस चेयरमैन रामस्वरूप जांगिड़, संदीप शर्मा, राकेश नांदवाला, अशोक शर्मा, शर्मिला डैला, रविकांत शास्त्री, मनोहर जांगिड़, धर्मवीर चंदेलिया, कृष्ण शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, राजपाल काजला, हिमांशु गौतम, कुरड़ा राम सैनी, विनोद सैनी, मनोहर सैनी, अंकित शर्मा, विनय कुमावत, सचिन नायक, अशोक यादव,नरेंद बावरिया, दलीप खेदड़, संजय सैनी, सुशील सैनी, परमेश्वर सैनी, नंदू सैनी, दिनेश सैनी सहित काफी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।