संभागीय आयुक्त पहुंचे शहरी सेवा शिविर में, किसी तरह का कोई रिकॉर्ड नहीं होने के कारण अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी 

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)।  बीकानेर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने राजलदेसर  नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर में निरीक्षण के लिए 4 बजे पहुंचे ।  निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से अब तक शिविर की प्रगति रिपोर्ट मांगी लेकिन किसी कर्मचारी ने संतोषजनक रिपोर्ट नहीं दी जिससे एवं शिविर में जनता के किसी तरह के काम नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की मौके पर ही उन्होंने उच्च अधिकारियों को मोबाइल से वार्ता की एवं शिविर में  व्यवस्था की जानकारी दी साथ ही मौके पर ही उन्होंने नगर पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी सहदेव चारण से वार्ता की एवं शिविर में कर्मियों को लेकर नाराजगी व्यक्त की साथ ही  मानसून से पूर्व की बरसात से पानी की निकासी नहीं होने के कारण एवं गंदे नालों की सफाई नहीं होने के कारण उपस्थित कर्मचारियों को लगाई  जमकर फटकार। गेनाणी मैं  लगे जनरेटर पम्प सेट में डीजल नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही थी इसको लेकर भी अधिशासी अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियंता को भी  फटकार लगाते हुए कहा कि अभी तक मानसून आया ही नहीं मानसून से पूर्व यह हालत है मानसून में क्या हालात होंगे उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी शिविर के अंदर आए रजिस्टर के अंदर हर समस्या उनके नोट होनी चाहिए साथ ही उनके कार्य होने चाहिए ।  इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विष्णु प्रजापत, सामाजिक कार्यकर्ता लाभचंद सोनी ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से नगरपालिका में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है सबको मालूम है लेकिन किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है अनेकों बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है साथ ही सरकार की जो योजना चल रही है उन योजना का आम जन को किसी तरह का प्रचार प्रसार के अभाव के कारण एवं लापरवाह कर्मचारियों की वजह से लाभ नहीं मिल रहा है इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी को अपनी गाड़ी में बिठाकर रतनगढ़ के लिए रवाना हो गए एवं जिस मार्ग से गुजर रहे थे चारों तरफ पानी पानी नजर आ रहा था ।  वही संभागीय आयुक्त ने सभी कर्मचारियों की क्लास ली एवं उनकी प्रगति रिपोर्ट के बारे में अपनी डायरी में नोट किया साथ ही आयुक्त विश्राम मीणा ने पंप सेट चलाने वाले चालक से वार्ता की  पूछा गया कि डीजल के अंदर तेल है या नहीं उन्होंने कहा लाइट गई हुई है तेल नहीं है उसके कारण मशीन नहीं चल रही है ।

 

You might also like