भागवत कथा में किया शिव पार्वती विवाह का वृतांत

 

 

श्रवण सारस्वत 

 

रींगस (नवयत्न) |  कस्बे के गोविन्द बशी पैराडाईज में भागवत कथा में शुक्रवार को अनेक वृतात सुनाये गये। कथा वाचक गोविन्द मैया ने भागवत कथा का जीवन पर प्रभाव पर प्रकाश डाला कथा में उन्होंने कहा सती चरित्र के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से बताया। सती चरित्र के दौरान भक्त भाव विभोर हो गये। कथा वाचक गोविन्द भैया ने शिव पार्वती विवाह का संगीत मय वर्णन पेश किया तो श्रोताओं के आखों में आसू आ गये। कथा वाचक गोविन्द भैया ने शिव पार्वती विवाह के जैसे ही वृतातों को बताया लोग भांव विभोर हो गये। इस दौरान अनेक लीलाओं का सचित्र वर्णन किया गया। इस मौके पर बाबू लाल किकरतल्ला रामअवतार किकरतल्ला, दीपक, अखिलेश कैलाश सहित सैकडों महिला पुरुष मौजूद थे। सात दिवसीय भागवत कथा का आज दुसरा दिन था।।

You might also like