परमेश्वर सैनी का राष्ट्रीय जाट महासभा ने किया स्वागत
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। यूपी के दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी परमेश्वर सैनी का राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र कीलक ने माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर व दुपट्टा पहनाकर परमेश्वर सैनी का स्वागत किया। इस अवसर पर परमेश्वर सैनी ने कहा कि मूलतः मैं राजस्थान का लोसल का ही हूं लेकिन पिछले काफी सालों से यूपी के संभल और मुरादाबाद की राजनीति में सक्रिय हूं। सुजानगढ़ में हुए स्वागत को लेकर उन्होंने आभार जताया और कहा कि राष्ट्रीय जाट महासभा द्वारा किए गए स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र कीलक के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इस अवसर पर धर्मेन्द्र कीलक ने कहा कि यूपी की राजनीतिक में काफी अच्छा दखल रखने वाले परमेश्वर सैनी काफी सरल स्वभाव के धनी हैं और काफी लोकप्रिय भी हैं। इस अवसर पर गिरधारीलाल, हरि भामू, पंकज स्वामी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।