बावड़ी आश्रम के नए महंत जयरामदास महाराज ने किया नगर भ्रमण
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न ) । शहर के सीताराम बाबा बावड़ी आश्रम से नए महंत जयरामदास महाराज का शुक्रवार को दोपहर बाद नगर भ्रमण निकाला गया। भक्त बाबूलाल कटारिया ने बताया कि महंत जयरामदास महाराज बग्गी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने रास्ते में जगह-जगह महंत का स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
गौरतलब है कि महामंडलेश्वर ओमकार दास महाराज ने हाल ही में अपने उत्तराधिकारी शिष्य जयरामदास महाराज की चादरपोशी कर बावड़ी आश्रम के महंत जिम्मेदारी सौंपी थी। कार्यक्रम के दौरान भक्तों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस मौके पर अनिल मारवाल, विश्वम्भर पारीक, पवन शर्मा, उमाशंकर शर्मा, महेंद्र जीनगर बाबुलाल कटारिया ,घनश्याम स्वामी”बाबा”, मनोज बजाज ,नवल फूलका सहित काफी संख्या में महिला श्रद्धालु भी मौजूद थी।