शिक्षक संघ सियाराम ने उपखंड मुख्यालय प्रदर्शन कर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम द्वारा प्रदेश व्यापी आंदोलन के द्वितीय चरण में बुधवार को सुजानगढ़ उपशाखा द्वारा उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन व नारेबाजी करके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रांतीय पदाधिकारी पूसाराम स्वामी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापकों द्वारा एक सत्र में दो स्थानीय अवकाश घोषित करने के अधिकार में कटौती की है तथा स्कूलों में ग्रीष्मावकाश में भी दस दिन की कटौती करके कम कर दिया गया है, जिसका शिक्षकों में भयंकर आक्रोश है। इस आदेश के विरोध स्वरूप राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने प्रांतव्यापी चार चरणों में आंदोलन की अपील की है, जिसके तहत सात अप्रैल को पूरे प्रदेश में सभी शिक्षकों ने अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इसी प्रकार बुधवार को उपखण्ड मुख्यालयों पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है और इस आदेश को वापस लिए जाने की मांग की गई है। अगर सरकार अपने फैसले को वापिस नहीं लेती है तो आगामी बीस अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कर आक्रोश व्यक्त किया जायेगा तथा 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में विशाल रैली एवं प्रदर्शन करके आगामी आन्दोलन की रूपरेखा प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा बनाई जाएगी। उपशाखा अध्यक्ष बालचंद प्रजापत, मंत्री सुनील कुमार गुर्जर, महावीर प्रसाद प्रजापत, प्रधानाचार्य पप्पुराम मीना, प्रधानाचार्य रामस्वरूप जाट, परमानंद मिश्रा, श्याम सुन्दर पारीक, अजय सैनिक, मनोहर सिंह राठौड़, जिला महिला मंत्री भगवान कंवर, सुबोध भास्कर, संतोष वीर, सुमित्रा सिंह, दीपिका सोनी, संगीता प्रजापत, कमलेश कुमार, सुरेश कुमार, नेमाराम बावरी, संतोष स्वामी, चैनप्रकाश प्रजापत प्रधानाचार्य, गणेशमल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

You might also like