श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में बालाजी महाराज का मंदिर बनकर तैयार

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न )। आजादी से पूर्व की प्राचीनतम श्रीकृष्ण गौशाला अजीतगढ़ परिसर स्थित पुराने बालाजी मंदिर की जर्जर हालत के चलते इसके नवनिर्माण को लेकर गत 2 वर्षों से विभिन्न श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों द्वारा चर्चाएं की गई। इसके बाद जगदीश सैनी (मिस्त्री) , अजीतगढ़ ने बीड़ा उठाया और अकेले दम पर सम्पूर्ण नवनिर्माण कार्य अपने खर्चे से करवाकर मंदिर तैयार करवा दिया है। सम्भवतः इसी माह में लोकार्पण समारोह हो जाएगा। श्रीकृष्ण गौशाला प्रबंधन ने जगदीश सैनी एवं उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है और आशा व्यक्त की है कि गौमाता उनके परिवार पर सदैव आशीर्वाद बनाए रखेगी।

You might also like