
चूरू (पीयूष शर्मा). अंचल में मंगलवार को भगवान शिव व पार्वती के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि पारंपरिक श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया।
शिवालयों व मंदिरों में अल सुबह शुरू हुआ शिव पूजा का सिलसिला दोपहर तक चला। श्रद्धालुओं ने आक, धतूरा, बिल्व पत्र आदि से भगवान शिव का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। घरों व मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक रुद्राभिषेक किए गए। श्रद्धालुओं ने उपवास रख भगवान शिव के प्रति आस्था जताई। इसी क्रम में शहर के शिवम हॉस्पिटल में निदेशक डा. महेश शर्मा व डॉ. तमन्ना शर्मा ने पं. शिवरतन पुरोहित के सान्निध्य में रुद्राभिषेक किया।
पं. पुरोहित ने बताया कि इस साल शिव-शक्ति के मिलन का महापर्व महाशिवरात्रि शिव योग में मनाई जा रही है। चतुग्र्रही योग भी बन रहा है। हॉस्पिटल पीआरओ सुनील शर्मा ने सभी का आभार जताया। इसी प्रकार गांधी कॉलोनी स्थित शिवमंदिर में राजन रजनीवाल, सीताराम सोनी, सोहन रजनीवाल, कमल रघवानी, काशीराम गढ़वाल, बजरंग पडि़हार, इंद्रसिंह व जैन मार्केट अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मेड़तिया, पं. विष्णुदत्त शर्मा आदि ने पं. ओमप्रकाश गौत्तम के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक रुद्राभिषेक किया।



















