पालिका चुनाव में इन सीटों पर राजनीति गलियारों में चर्चा बनी

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। नगर पालिका चुनाव में वार्ड संख्या 14 से भाजपा प्रत्याशी राहुल यादव ने शहर में 72.27 प्रतिशत सर्वाधिक मत लेकर जीत दर्ज की, जो शहर में राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी। गौरतलब है कि राहुल यादव पहली बार चुनाव लड़कर 844 मतों में से 604 मत सर्वाधिक लेकर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी मधुसूदन स्वामी ने 123, निर्दलीय सुभाष सैनी ने 60 व निर्दलीय श्रवण कुमार ने 51 मत प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1995 में राहुल की दादी राजबाला यादव ने कांग्रेस की सीट पर जीत दर्ज की थी। समय परिवर्तनशील होता है और आज उनका पोता जो एलएलबी तक शिक्षित राहुल यादव 31 वर्ष बाद भाजपा के साथ राजनीतिक सफर शुरू करते पहली सिढ़ी में नगर पालिका चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की। वहीं वार्ड संख्या 29 में भाजपा के राधेश्याम पाडुसरिया को 247 मत व कांग्रेस के अमीत चौधरी को 247 मत मिलने पर परिणाम ट्राई हो गया। इस पर लाटरी द्वारा अमीत चौधरी भाग्यशाली हुए और जीरो मत से जीते। कांग्रेस के पूर्व विधायक व तीन दशक तक जिलाध्यक्ष रहे स्व. पंडित जयदेव प्रसाद इन्दौरिया के पुत्र पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष कुमार इन्दौरिया ने वार्ड संख्या 13 में कांग्रेस सीट से 285 मतो से जीत दर्ज की। वहीं उनके पौत्र निखिल इन्दौरिया की धर्मपत्नी रेखा इन्दौरिया ने भाजपा सीट से वार्ड संख्या 8 से 248 मतों से जीत दर्ज की।

You might also like