ताश पत्तियों पर जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, 17500 रूपये किए जब्त

 

खेतड़ी (नवयत्न ) । पुलिस ने ताश पत्ती पर जुआ खेलने के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17500 रूपये जब्त किए। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे है। सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी तो तीन जने ताश पत्ती खेल रहे थे। तीनों आरोपी माकड़ो थाना सिंघाना निवासी महिपाल सिंह, ढाणी पिठोला, थाना सिंघाना निवासी अतवीर सिंह, भवंरपाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17500 रूपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई।

You might also like