सीतसर बालाजी धाम में तीन दिवसीय विशाल मेला, रात्रि जागरण व भंडारा
शिवानंद शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । सीतसर स्थित बालाजी धाम में 31 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जाएगा। श्री 1008 सावंलराम जी महाराज की कृपा तथा महंत पुष्करलाल पारीक के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विशाल मेला, रात्रि जागरण एवं भंडारे का आयोजन होगा।
आयोजन के दौरान विशेष विद्युत सजावट के साथ श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी, वहीं संगीतामय अमृतवाणी पाठ भी किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रहेंगे।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए छप्पन भोग महाआरती और भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम के संयोजक महंत पुष्करलाल पारीक ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन में आसपास के गांवों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।