सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न )। नजदीकी छापर कस्बे में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक छापर के पास ट्रक और पल्सर बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बीदासर डीएसपी नेमीचंद और छापर थानाधिकारी इंद्रलाल शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनो की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगामी कार्यवाही करेगी।

You might also like