अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन श्रद्धालुओं की मौत

निसं
चूरू (नवयत्न)। जिले के सालासर मंदिर में दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे में तीन श्रद्धालुओं की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सालासर थानाधिकारी शंकरलाल ने बताया कि हादसा शुक्रवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सालासर से एक किलोमीटर दूर संगरिया किशनगढ़ स्टेट हाईवे पर हुआ। उन्होंने बताया कि मृतक जायल निवासी राजेश भार्गव, नटवर भार्गव और विक्रम भार्गव थे। जानकारी के अनुसारए अस्सी लोगों का एक ग्रुप जायल गांव से सालासर मंदिर में दर्शन के लिए दस सितंबर को पैदल रवाना हुआ था। रात को सभी लोग गन्नेड़ी गांव के पास आराम करने के लिए रुक गए लेकिन राजेश भार्गव, नटवर भार्गव, विक्रम भार्गव तीनों अपने ग्रुप के लोगों के साथ आराम के लिए नहीं रुके और सालासर में मंदिर दर्शन के लिए रवाना हो गए। करीबन 11:30 बजे अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। सूचना के बाद सालासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को राजकीय अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

You might also like