लोसल (नंंदलाल गौड)। रामनवमी के उपलक्ष्य पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का लोसल में भव्य जन्मोत्सव श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया जाएगा। श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर लोसल स्थित रधुनाथ जी का मंदिर में रामनवमी के दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन कर आराध्य देव का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस जन्मोत्सव पर दोपहर सवा बारह बजे जन्मोत्सव आरती की जाएगी तो दोपहर को विशाल शोभायात्रा के साथ श्रीराम की एवं राम दरबार की जीवंत झांकियां सजाई जाएगी।
खास बात तो यह है कि श्रीराम का जन्मोत्सव पर आयोजन कमेटी ने अच्छी खासी तैयारियां की हैं। जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा बाबू सरदार सिंह विधालय से शुभारंभ की जाएगी। मुख्य केंद्र प्रभु का दरबार रधुनाथ जी का मंदिर होगा। यहां पर शोभायात्रा का संगम होगा इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम सात बजे महाआरती की जाएगी।




















