टॉपर्स विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
अबुबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। तहसील के ग्राम रताऊ की कृष्णा सीनियर सैकेंडरी स्कूल में प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड क्लास में टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले बच्चों को घोड़ी पर बिठाकर के डीजे के साथ गांव में जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने फूल मालाएँ पहनाकर बच्चों का जगह जगह स्वागत किया। समारोह में 90 फीसदी से ऊपर 37 बच्चों का मोमेंटो व उनके अभिभावकों का मान-सम्मान किया गया। साथ ही अपनी अपनी कक्षाओं प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में आरती खीचड़ दूदोली 96.80 फीसदी, दीपा शेखावत राणसीसर 96. 40 फीसदी, अनिल चौधरी रताऊ 96.20 फीसदी, राहुल 96 फीसदी, कविता बेरा सिलनवाद 95.20 फीसदी, मनीषा वीडियासर रताऊ 95 फीसदी, निशा चोयल 95.50 फीसदी, प्रियंका भाकर दूधवाली 95.80 फीसदी, लक्षिता नैण खंगार 95.20 प्रतिशत व राहुल 95.20 फीसदी का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लाडनूं प्रधान हनुमान कासनिया, चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक संपत सिंह जोधा, संरक्षक रामसुख कासनियां बतौर अतिथि उपस्थित रहे । इससे पहले विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन निदेशक जगदीश कासणियां ने प्रस्तुत किया। संचालन कृष्ण कासनिया ने किया।