अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को लेकर विभिन्न गांवों का दौरा
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। आगामी 13अप्रैल को होने वाले अंबेडकर जयंती कार्यक्रम लेकर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं ने पुनरास, कोहिणा, मदावास, बास सारायण, सारायण, रैयाटुढा, सोमसीसर, बिलियां आदि गांवों में जनसंपर्क किया व कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में तारानगर पहुंचने की लोगों से अपील की। जनसंपर्क में बाबूलाल पटीर, भिंवराज घोटड़, बाबूलाल मेहरा, लालचंद मीणा, प्रभु राम पटीर आदि मौजूद रहे। 13 अप्रेल को अंबेडकर सर्किल तारानगर पर सुबह सवा 11 बजे आयोजित होने वाले अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर रितु सिंह होंगी।