पत्रकार से मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। पुलिस थाना पांचू ने पत्रकार जगदीश सुथार के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि पुलिस थाना पांचू में दर्ज प्रकरण संख्या 261/2026 में पत्रकार जगदीश सुथार के साथ मारपीट के मामले में वांछित आरोपी मुरली मनोहर बोहरा ए निवासी पांचू तथा जितेंद्र साहू निवासी पांचू, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

You might also like