महिला को धमकी देने पर दो गिरफ्तार
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के एएसआई तेजाराम ने बताया कि महिला द्वारा दिए गए परिवाद में बताया गया था कि आरोपी रविशंकर और सुनील कुमार पुत्रगण राजकुमार भार्गव निवासीगण शिवबाड़ी के पीछे सुजानगढ़ ने शराब पीकर देख लेने की धमकी दी। एएसआई तेजाराम ने बताया कि दोनों आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है।