उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)21 मई। स्थानीय उपखंड अधिकारी धर्मराज गुर्जर ने शहर में स्थित अनेक क्वारंटीन सेंटर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार अमरसिंह, आयुक्त बसंत कुमार सैनी, नायब तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर भी उनके साथ मौजूद रहे। एसडीएम ने क्वारंटीन सेंटर्स की क्षमता बढ़ाने के बारे में अधिकारियों से विचार विमर्श किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।