लगातार चौथे वर्ष वर्धमान बना चैम्पियन
सपना शर्मा
सीकर (नवयत्न)। यूनिवर्सिटी ऑफ इंजिनियरिंग एण्ड मैनजमेंट द्वारा रेलवे सामुदायिक भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में वर्धमान विद्या विहार स्कूल एवं जैन स्कूल ने चैम्पियन ट्रॉफी जीती। संस्था के अध्यक्ष दीपक संगही ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए 7000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार के लिए 4000 रूपए एवं तृतीय पुरस्कार के लिए 3000 रुपए नकद प्रदान किए गए। उक्त प्रतियोगिताओं में वर्धमान स्कूल एवं जैन स्कूल ने कुल 21 हजार रूपये के नकद पुरस्कार प्राप्त किये। संस्था उपाध्यक्ष आशीष जयपुरिया ने बताया कि बायो क्विज प्रतियोगिता में जानवी शर्मा ने प्रथम, मैथ्स-प्रो प्रतियोगिता में ऋत्विक जैन ने प्रथम, टेक-आर्ट प्रतियोगिता में सिद्धि सोढानी ने द्वितीय, साइंस मॉडल प्रतियोगिता में तनुष्का शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही नंदिनी साजवानी, चेतना शर्मा, नमन जैन एवं निधि मूंदड़ा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड मैडल जीते। कार्यवाहक संस्था प्रधान अहिंसा काला ने बताया कि इस प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में पीछले काफी दिनों से उत्साह का माहौल था और इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी एवं शिक्षकगण पूरी मेहनत एवं जोर-शोर से तैयारी कर रहे थे। प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किये गए। इस अवसर पर संस्था के सचिव संजय संगही, सह-सचिव रितेश रारा, कोषाध्यक्ष सुशील काला, सदस्य सुनील पहाड़िया, मनोज पाटोदी, प्रियंक गंगवाल, अमित पिराका, कैलाश जयपुरिया, निखिल अजमेरा एवं विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय में जश्न का माहौल रहा।