राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय, नोखा में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं एनएसएस ओरियंटेशन कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रामकिशन चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। खेल प्रभारी प्रेमाराम एवं एनएसएस प्रभारी जेठाराम पारीक के निर्देशन एवं देखरेख में विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेल आयोजित करवाए गए। खेल प्रभारी प्रेमाराम ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए विजेताओं की जानकारी दी।
प्रतियोगताओं के ये रहे परिणाम
कैरम प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग) में प्रथम स्थान प्रीति गहलोत, द्वितीय स्थान पूजा शर्मा, तृतीय स्थान: सोनाली। कैरम प्रतियोगिता (छात्र वर्ग) में प्रथम स्थान ध्रव बेद, द्वितीय स्थान अंकित करीर, तृतीय स्थान हरिकिशन नाई। नींबू-चम्मच रेस (छात्र वर्ग) में प्रथम स्थान मोहित, द्वितीय स्थान अजय दर्जी, तृतीय स्थान भगीरथ।
नींबू-चम्मच रेस (छात्रा वर्ग) प्रथम खुशबू राहड़, द्वितीय स्थान प्रीति गहलोत, तृतीय स्थान सोनिया। रस्साकशी (छात्र वर्ग) विजेता (प्रथम) महावीर टीम, उपविजेता (द्वितीय) महादेव टीम, उपविजेता (तृतीय) बजरंग बली। रस्साकशी (छात्रा वर्ग) विजेता (प्रथम) मीनाक्षी सुथार टीम, उपविजेता (द्वितीय), पुजा शर्मा टीम।. रस्सी कूद प्रथम स्थान पवित्र भादु, द्वितीय स्थान ध्रव बेद, तृतीय स्थान दशरथ सुथार। रस्सी कूद (छात्रा वर्ग) प्रथम स्थान अनिता कंवर, द्वितीय स्थान खुशबू राहड़, तृतीय स्थान सोनिया ने प्राप्त किया।