सात्यूँ प्रीमियर लीग में विराट इलेवन बना विजेता

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। सात्यूँ गाँव में आयोजित सात्युं प्रीमियर लीग में विराट इलेवन विजेता रही। फाइनल विराट इलेवन और तेजल वॉरियर्स के मध्य खेला गया जिसमें विराट इलेवन के कैप्टेन शोएब कुरैशी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। तेजल वारियर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 124 रन बनाये। जवाब में सोनू शाह के शानदार 54 रन की बदोलत निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर 4 विकेट से खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैन ऑफ द मैच सोनू शाह, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज जेपी घोटिया और बेस्ट गेंदबाज मुकेश ढाका रहे। एडवोकेट नासिर खान ने विजेता टीम के प्रायोजक मुरारी शर्मा को 61 हजार और उपविजेता टीम के प्रायोजक राकेश सिहाग को 31 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नरेंद्र दूत, विजेंद्र स्वामी, अनिल ज्यानी, इमरान कुरैशी, गोविंद लेफ्टी, सुरेंद्र थाकन, नयूम बहलीम, कार्तिक सिसोदिया, सोनू बुमराह, मोहरसिंह, इंतजार खान, शोएब कुरैशी, मुकेश, सद्दाम हुसैन आदि खिलाड़ी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

You might also like