तृतीय दिवस पर हुई माँ चंद्रघंटा की आराधना

सपना शर्मा
सीकर (नवयत्न)। विनायक वाटिका कॉलोनी में नौ दिवसीय सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव के तृतीय दिवस पर माँ दुर्गा के तृतीय स्वरूप माँ चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना श्रद्धा भक्ति एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण रहा तथा श्रद्धालुओं ने माँ के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। विनायक वाटिका महिला मंडल की सदस्या अनिता कुल्हरी एवं सरोज ने बताया कि तृतीय दिवस की मुख्य पूजा-अर्चना एवं रामायण पाठ का शुभारंभ देवेश शर्मा गिरदावर के यजमानत्व में हुआ। पंडित प्रदीप कुमार शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधानपूर्वक संपन्न करवाए। इस पावन अवसर पर कॉलोनी के सुभाष कुल्हरी, मुकेश कुमार शर्मा, सुखदेव ढाका, शिवराज सिंह, श्रीपाल, जयप्रकाश ढाका, अनिल बाजिया, सूबेदार राकेश, महेश कुमार पुजारी, बनवारी मील, हरि सिंह खोखर, श्रवण जाँगीड़, मूलचंद, गोविंद सिंह, पूर्णमल, दिलीप सिंह, रामपाल मीणा सहित बड़ी संख्या में विनायक वाटिका, माधव विहार एवं देव घर कोलोनी से मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You might also like