सुजानगढ़ (अमित प्रजापत)। महाशिवरात्रि पर शहर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन रोड़ पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, इन्द्रगिरी आश्रम, वीर हनुमान मंदिर सहित ठरड़ा के प्राचीन शिवालय में हजारों भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। ठरड़ा के प्राचीन शिवालय में मेले का आयोजन हुआ। जहां कस्बे सहित आसपास के हजारों शिव भक्तों ने 6 फीट ऊंचे शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोले को रिझाया।
इस दौरान महिलाओं व बच्चों में सेल्फी को लेकर भी काफी क्रेज दिखाई दिया। दूसरी ओर मांडेता स्थित श्री काशीपुरीश्वर महादेव मंदिर में महंत स्वामी कानपुरी महाराज के सानिध्य में ईक्षु रक्ष से भगवान शिव का अभिषेक किया गया।
पं. प्रहलादराय लाटा ने विधि विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक सम्पन्न करवाया। भोमाराम बिजारणिया, गोपाल प्रजापत, खेताराम रणवा, नेहा प्रजापत, अंकित प्रजापत आदि ने भगवान शिव के अभिषेक में भाग लिया।
उसके बाद भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया। महंत स्वामी कानपुरी महाराज ने बताया कि अभिषेक करके पूरे विश्व में शांति के लिए प्रार्थना की गई है। भगवान शिव की दिनभर पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहा।



















