यात्रियों को अपना ब्‍योरा ऑनलाइन टिकट बुक करते समय देना होगा

नई दिल्ली,14 मई । विदेश यात्रा की तर्ज पर अब ट्रेनों में यात्रा करने पर भी देना होगा विस्तृत ब्योरा। इसके लिए रेलवे ने विस्तृत फार्म जारी किया है। यात्रा के बाद यात्री को गंतव्य जानकारी का देनी होगी। वहीं स्पेशल ट्रेनों के संचालन को आगे जारी होने पर 16 मई को फैसला होगा। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू करने के साथ-साथ निगरानी के लिए भी कुछ कदम उठाए हैं। सभी यात्रियों को अपना ब्‍योरा ऑनलाइन टिकट बुक करते समय देना होगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉर्पोरेशन IRCTC की वेबसाइट पर पैसेंजर्स को अपने गंतव्य का पता बताना होगा। टिकट बुक करते वक्‍त यह डिटेल भरना जरूरी होगा। रेलवे ने कहा है कि इससे कॉन्‍टैक्‍ट ट्रेसिंग में मदद मिलेगी। यह फीचर अब बुकिंग सिस्‍टम का हिस्‍सा होगा। अगर बाद में ट्रेन के यात्रियों में से कोई कोरोना पॉजिटिव मिलता है तो पता होने पर कॉन्‍टैक्‍ट ट्रेसिंग आसानी से हो सकेगी।

You might also like