अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर हुआ योगाभ्यास
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेद ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौहान ने बताया कि उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता व पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि की मुख्य अतिथि में प्रोटोकॉल के अनुसार योगाचार्य पवन जोशी द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में अर्जुन सिंह फ्रांसा, महेश सैनी, कुलदीप व्यास, बी. सी. एम. ओ डॉ. मनीष तिवाडी, डॉ सुखवीर सिंह कस्बा सर्जन, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. महेंद्र घोड़ेला, संदीप व्यास सी.बी.ई.ओ आदि उपस्थित थे। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के मुकेश सहारण, सुनिल कुमार, चेतन वशिष्ठ, लीलाधर, ऊषा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसी क्रम में शिवाजी सेवा संस्थान बगीची में योगेश्वर रूंथला व वरिष्ठ शिक्षक अशोक वर्मा ने उपस्थित जनों को विभिन्न योग क्रिया करवाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, एकाग्रता बढ़ती है तथा अनेक रोगों से बचाव होता है।
वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केपीएस परिसर में विद्यालय परिवार, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. ओमप्रकाश गोदारा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन जीने की एक श्रेष्ठ जीवनशैली है। नियमित योग करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, एकाग्रता बढ़ती है तथा अनेक रोगों से बचाव होता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पेंसनर्स समाज भवन में अध्यक्ष सत्यनारायण सेवदा व मोहम्मद अनवर कुरैशी ने उपस्थित पेंसनर को योगाभ्यास करवाया।
भाजपा शहर मंडल द्वारा स्थानीय रामचंद्र पार्क में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। पूर्व विधायक अभिनेश महार्षि ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो शरीर मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का माध्यम है। योग शिक्षक अरुण शर्मा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया।