अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोज हंसावत पुत्र खिवकरण हंसावत निवासी वार्ड नं. 4 तारानगर ने रिपोर्ट दी कि उसके चाचा का लड़का अक्षय हंसावत पुत्र माणकचन्द हंसावत उम्र 27 वर्ष सीसीटीवी कैमरा लगाने व ठीक करने का काम करता है। 2 अक्टूबर को अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर ग्राम बॉय में कैमरा लगाने के लिए गया हुआ था। कैमरा लगाकर वापस चंगोई बॉय रोड होते हुए तारानगर आ रहा था साथ में मोटरसाईकिल के पिछे प्रमोद पुत्र जयचन्द निवाी श्योपुरा बैठा था। करीब सवा 5 बजे पर जब श्योपुरा चौराहा नहर पुलिया के पास पहुंचे तो चंगोई की ओर से आ रह अज्ञात वाहन जिसके चालक ने अपने वाहन को तेजगति व लापरवाही व गफलत से चलाकर सही साईड में चल रही अक्षय की मोटरसाईकिल को सामने से टक्कर मारी जिससे अक्षय के सिर व शरीर पर गम्भीर चोट लगी तथा साथ बैठे प्रमोद का भी बाँया हाथ व बाँया पैर टूट गया तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटे आई। आस-पास खेतों में काम रहे लोग भाग आये। उन लोगों को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। तथा उन लोगों ने दोनो को सम्भाला तथा पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी तथा मुझे भी फोन पर सूचना दी, पुलिस द्वारा दोनों को एम्बुलेंस में डालकर सरकारी अस्पताल तारानगर लेकर आये जहां सड़क दुर्घटना में आई चोटो की वजह से डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया तथा प्रमोद को हायर सेन्टर रैफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।