मोर्निंग वाक करने गई युवती की कार की टक्कर से हुई मौत
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। सुबह सुबह मोर्निंग वाक पर कई युवती की कार की टक्कर से मौत हो जाने का मामतला सामने आया हैं जानकारी के अनुसार अल सुबह करीब 5 बजे नलिया बास से डूंगर रोड पर कार चालक ने गफलत और लापरवाही से कार चलाते हुए घूमने जा रही तीन युवतियों मे से एक को चपेट में ले लिया, जिससे वो 10-15 फीट उछल कर दूर जा गिरी, कार चालक ने दीवार, बिजली का खम्भा भी तोड़ दिया। गंभीर घायल युवती को राजकीय बगड़िया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में पुलिस को करण पुत्र महावीर भार्गव निवासी नलिया बास सुजानगढ़ ने रिपोर्ट देकर बताया है कि मेरी बहन रंजीता व दो अन्य लड़कियां सुबह घूमने गई थी। तभी सफारी कार के चालक शिवा पुत्र महेंद्र भाटी, निवासी नलिया बास, सुजानगढ़ ने कार को तेजगति, गफलत व लापरवाही से कार को चलाकर मेरी बहन रणजीता को टक्कर मारी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर राजकीय बगड़िया अस्पताल के बाहर स्टेशन रोड़ जाम कर दी और नारेबाजी की। कोतवाली पुलिस सुजानगढ़ के एएसआई जगदीश गढ़वाल अस्पताल और मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस द्वारा लोगों को जानकारी दी गई कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पासपोर्ट भी उससे जप्त कर लिया गया है। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और आधे घंटे बाद सड़क जाम खोल दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को लाश सौंप दी है।