बिना लाइसेंस धारदार कटार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

निसं
जयपुर (नवयत्न)। लाल कोठी थाना पुलिस ने बिना लाइसेंस धारदार हथियार लेकर घूमने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार कटार बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ संगठित अपराध से संबंधित धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा ने लाल कोठी थाना पुलिस ने बिना लाइसेंस धारदार हथियार लेकर घूमने के आरोप में सरफराज 27 निवासी खोह नागोरियान हाल सोडाला को गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक धारदार कटार बरामद की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

You might also like