960 ग्राम डोडापोस्त के साथ युवक गिरफ्तार
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न)। मेगा हाइवे पर होटल के पास खड़े युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिस पर शंका होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास 960 ग्राम डोडापोस्त चुरा मिला, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सब इंस्पेक्टर रतनलाल मय जाप्ता गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मेगा हाइवे पर गांव मालासर व गोगासर के बीच एक होटल के पास 25 वर्षीय युवक हाथ में थैला लिए हुए खड़ा था, जिसने पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास किया। शंका हुई, तो पुलिस ने उसे रोककर नाम-पता पूछा, जिस पर उसने अपना नाम रमेश बताया। युवक संदिग्ध लगने पर जब पुनः उसका नाम पूछा, तो उसने अपना नाम क्रामत पुत्र अब्बास जाति मुस्लिम निवासी बहराइच उत्तरप्रदेश बताया, जिस पर पुलिस ने उसके पास मिले थैले की तलाशी ली, तो उसमें 960 ग्राम डोडापोस्त चुरा बरामद हुआ। पुलिस ने क्रामत को गिरफ्तार कर उसके पास से मिले डोडापोस्त को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।