1 लाख 51 हजार दिलबाग, तानसेन, मिराज के पाउच जब्त
झुंझुनू;(अश्वनी शर्मा) 21मई। कोरोना महामारी के चलते पुरे देश में लॉक डाउन चल रहा है वहीं राज्य सरकार की ओर से पान मसाला, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट आदि पर प्रतिबंध लगा रखा है। प्रतिबंध के बावजूद भी कई दुकानदार काला-बाजारी करने से बाज नहीं आ रहे है। गुरूवार को ऐसा ही मामला झुंझुनूं शहर में दिखने को मिला। जानकारी के अनुसार शहर के बस डिपो के सामने महावीर भीमसरिया खुले आम गुटखा बेच रहा था। झुंझुनूं पुलिस को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच करने पर महावीर भीमसरिया के घर पर 1 लाख 51 हजार दिलबाग, तानसेन, मिराज के पाउच जब्त कर सील की कार्रवाई की गयी।