10 दिवसीय रामलीला महोत्सव कल से
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के रामलीला मैदान में रविवार से 10 दिवसीय रामलीला महोत्सव श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के सौजंय से प्रारंभ होगी। समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना ने बताया कि रविवार देर शाम सवा आठ बजे रामलीला महोत्सव का उद्घाटन केसीसी कार्यपालक निदेशक पीडी बोहरा द्वारा किया जाएगा। रामलीला मंच मुख्य निदेशक राजकुमार टेलर एवं निदेशक सवाईसिंह ने बताया कि स्थानिय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला के प्रथम दिन रविवार को राम जन्म, ब्रह्मदेव द्वारा रावण, विभिषण एवं कुंभकरण वरदान देने का मचंन किया जाएगा, बीस अक्टुबर को नेहरू मैदान में रावण दहन के साथ रामलीला महोत्सव का समापन होगा।