शिविर में खाद्य सुरक्षा प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । शहरी सेवा शिविर 2026 नगर पालिका सभागार में वार्ड न. 11 व 12 के लिए शिविर आयोजित किया गया है। शिविर मे पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 14 पशुपालको को, सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग द्वारा 09 व्यक्तियों को, जलदाय विभाग द्वारा 05 स्थानों के उपभोक्ताओं की लीकेज संबंधि समस्या का निस्तारण किया गया एवं चिकित्सा विभाग द्वारा 11 व्यक्तियो की असंक्रमित बीमारीयो की जॉच की गई। विद्युत विभाग द्वारा 02 स्थानों के उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई। आयुर्वेद विभाग द्वारा 12 व्यक्तियो को मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के अन्तर्गत जॉच की गई एवं निःशुल्क दवा वितरण की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 15 महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में पंजीयन कर लाभान्वित किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 05 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। पालिका द्वारा कैम्प के दौरान 69 ए का 01 पट्टा व 01 कृषि भूमि का पट्टा वितरण किया गया। साथ ही 02 विवाह पंजीयन व जन्म-मृत्यू के 11 प्रमाण पत्र जारी किये गये। शिविर मे निवर्तमान पार्षद ओम सिंह, अमजद खान , मोहन सिंह, सुमित्रा आर्य सहित पालिका के लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक रघुनाथदान चारण, अरविन्द धवल, संगीता कंवर, मोहम्मद मुस्तफा हसन, हिमालय चिण्डालिया, विकास लोहिया सह कर्म. गोपाल लोहिया स. कर्म, विनोद सेन, शिविर प्रभारी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक द्वारा बताया गया कि पालिका द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खाद्य सुरक्षा के बकाया सभी लम्बित प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण किया गया है।