सेवा शिविर में पूर्व विधायक ने किया योजनाओं की प्रगति का अवलोकन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर का टाउन हॉल में एवं ग्रामीण सेवा शिविर में ग्राम पंचायत पाबुसर व ग्राम पंचायत भानुदा में अवलोकन कर विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना, पट्टा वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा, आयुष्मान भारत, जल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने पात्रजनों को शहरी पट्टों का वितरण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

You might also like