नि:शुल्क न्यूरोलॉजी चिकित्सा परामर्श शिविर में 102 रोगी लाभान्वित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । स्वर्गीय चंद्र- युगल स्मृति चिकित्सा परामर्श केंद्र श्रीमाधोपुर में रविवार 9 अगस्त को न्यूरोलॉजी चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। गोकुल यादव व छाजु खेड़ीवाल ने बताया कि शिविर में न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर अंजनी कुमार शर्मा एवं प्रांजल शर्मा ने न्यूरो से संबंधित मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक चले शिविर में 102 रोगियों ने सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।