मातृ सम्मेलन : कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति पर दी जानकारी
विनोद प्रजापति
बिसाऊ (नवयत्न)। कस्बे के विद्या भारती विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर में रविवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में करीब 150 महिलाओं ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में वक्ताओं ने मातृशक्ति को कुटुंब प्रबोधन, भारत के विकास में महिलाओं के योगदान तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, संवाद एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं माताओं एवं बहनों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेबी महनसरिया ने की तथा मंच संचालन चायना शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्या मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।