नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 105 रोगी लाभान्वित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज़ द्वारा रविवार को “नि:शुल्क पाक्षिक होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर” का 487 वां शिविर चौधरी नाथूराम भामु रोटरी भवन में लगाया गया, क्लब के गिरिराज कयाल ने श्रीमाथोपुर के साथ ही पटवारी का बास, ढालियावास, लिसाडिया, नांगल, नाथुसर,कंचनपुर,होलियावास,अजीतगढ़, कांवट, खंडेला, होद, खेडी जाजोद,जयरामपुरा सहित कई अन्य गाँवों के 105 मरीजों ने लाभ उठाया। इससे पहले आयोजित शिविरों में 52 हजार से भी ज्यादा मरीजों ने लाभ उठाया है। रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज की ओर से यह शिविर हर दुसरे रविवार को रोटरी भवन में आयोजित किये जाते है, इसमे डॉ. एस. एल. चौधरी द्वारा सभी तरह की पथरी, प्रोस्टेट, चर्म रोग, पेट रोग, दमा-श्वास, सोरौसिस, साइटिका, नजला, जुखाम, टोंसिल्स, एलर्जी, माइग्रेन, फंगल इनफेंक्शन, जोडो का दर्द एवं अन्य कई रोगों से ग्रसित मरीजो को निशुल्क परामर्श दिया तथा क्लब कि ओर से 14 दिनों की दवाइयां निशुल्क दी गई। इस होम्योपैथिक शिविर में डॉ. एस. एल. चौधरी के साथ क्लब पूर्व सहप्रान्तपाल डॉ माधव सिंह, क्लब सेक्रेटरी मुकेश व्यास, राजेन्द्र प्रसाद कसेरा, विजय कुमार कसेरा एवं क्लब के और सदस्यों ने अपनी सेवाए दी।