चौधरी बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के मुख्य जिला संरक्षक
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी निवासी श्रीमाधोपुर को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच का जिला मुख्य संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने नियुक्ति पत्र जारी किया। बाबूलाल चौधरी वर्तमान में अग्रवाल समाज समिति, श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। समाजसेवा, व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्रों मे उनकी सक्रियता तथा व्यापारी हितों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें संगठन में यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच देश के छोटे मध्यम एवं बड़े व्यापारियों तथा कुटीर, लघ् एवं मध्यम उद्यमियों का एक सशक्त राष्ट्रीय संगठन है, जो लगभग 30 करोड़ व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने तथा समय-समय पर व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को सरकार एवं समंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंय से उठाने के लिए निरंतर कार्रत है। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट कर उन्हें सुरक्षा , सम्मान एवं सशक्त प्रतिनिधित्व प्रदान करना है। बाबूलाल चौधरी ने बताया की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के निरंतर एबं अथक प्रयासों से हरियाणा प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान प्रदेश सहित केंद्र सरकार के स्तर पर भी व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करवाया । राष्ट्रीय नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि चौधरी संगठन की नीतियों के अनुरूप व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति पर स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।