कोरोना पॉजिटिव के संर्पक में आए 11 जनों के लिए सैम्पल
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)16 मई। एनएच 11 पर स्थित भरतिया स्कूल में चल रहे क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन 11 जनों तथा एक शव का यहां के सरकारी अस्पताल में सैम्पल लिए गए। चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय बुदेला ने बताया कि उक्त 11 जने बंगाल व गुजरात से आई बसों में सरदारशहर व छापर के कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के साथ आए थे। शनिवार को सीएचसी में लैब टेक्नीशियन कैलाश राजपुरोहित, रमिज राजा, भुवनेश्वर पाण्डे व सहायक विवेक सैनी, राजेन्द्र धायल, मोहनलाल मीणा ने सैम्पल लेकर जांच के लिए चूरू भेज दिए ।