पुलिस का जनजागृति अभियान शुरू
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)16 मई। बीकानेर रेंज के आईजी जोस मोहन व चूरू पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जनजागृति अभियान शुरू किया। अभियान के अन्तर्गत थानाधिकारी सुरेन्द्र राणा, एएसआई रामनारायण मय पुलिस जाब्ते के साथ कस्बे के सार्वजनिक स्थानों व दुकानों पर संक्रमण से बचाव के उपायों व अवहेेलना करने पर की जाने वाली कार्रवाही से संबंधित पेम्पलेट चस्पा किए।