11 श्रमिकों को भेजा पश्चिमी बंगाल, प्रशासन का किया शुक्रिया

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)29 मई। लॉक डाउन में फंसे पश्चिम बंगाल के 11 श्रमिकों को चिड़ावा से अपने घरों के लिए रवाना किया गया। रवाना करने से पहले सभी श्रमिकों को नाश्ता व भोजन करवाया गया।

उपखंड मजिस्ट्रेट जगदीश प्रसाद गौड़, तहसीलदार ज्वाला सहाय मीणा, नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह मूंड, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया आदि ने श्रमिकों की बस को सीकर के लिए रवाना किया।

सीकर तक श्रमिकों के साथ शिक्षक नवीन कुमार शर्मा गए जो सीकर रेलवे स्टेशन तक छोडक़र आएंगे। सीकर से सभी श्रमिक ट्रेन में पश्चिमी बंगाल के लिए रवाना होंगे।

You might also like