36वीं सालगिरह मना रहे हैं-बॉलीवुड के एवरयंग एक्टर अनिल कपूर

नई दिल्ली बॉलीवुड के एवरयंग एक्टर अनिल कपूर शादी की 36वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौक़े पर उन्होंने पत्नी सुनीता कपूर के साथ अपनी तस्वीर शेयर कीं और एक भावुक मैसेज भी लिखा, जिस पर बेटी सोनम कपूर ने डैड की खिंचाई करते हुए उन्हें ड्रामेबाज़ बताया।

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग एनिवर्सरी मैसेज में लिखा- यह एक लम्बी प्रेम कहानी का आरम्भ है। 17 मई की रात, मैंने एक अहम फ़िल्म साइन की, जो मेरे करियर का बहुत बड़ा स्टेप था। और 18 मई को मैंने इससे भी बड़ा क़दम उठाया। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को प्रपोज़ किया था और अपनी पत्नी बनने के लिए पूछा था। लोग एनिवर्सरी मनाते हैं, हम प्रपोज़ल भी मनाते हैं। और हम ख़ुद को यह भूलने नहीं देते कि उपकार मानने के लिए हमारे पास इतना कुछ है। इस मैसेज का ऑडियो भी अनिल ने शेयर किया है।
सोनम ने लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी पैरेंट्स। मैं आपको इतना प्यार करती हूं और मिस करती हूं। शादी के 36 साल और 11 साल डेटिंग के। आपकी प्रेम कहानी बेस्ट है, जिसमें प्यार, ख़ुशियां और परिवार है। गुस्सा है, मगर सिर्फ़ फ़िल्मों में, रियल लाइफ़ में नहीं। इसके बाद सोनम ने ब्रैकेट में लिखा- आपने तीन सबसे अधिक आत्मविश्वासी और दीवाने बच्चे भी प्रोड्यूस किये हैं। उम्मीद है आपको हम पर गर्व होगा।

You might also like