कैसा करें आवेदन, कितना लगता है ब्याज-पर्सनल लोन
नई दिल्ली अगर आप पर्सनल लोन लेते हैं तो यह कई तरह के काम में आ सकता है। इस लोन के जरिये आप बड़ी कर्ज राशि ले सकते हैं जो समय पर आपकी वित्तीय जरूरतों को तुरंत पूरा करने में मदद करेगी। इस लोन के लिए व्यक्ति को अपनी आय, क्रेडिट हिस्ट्री, रीपेमंट क्षमता और अपने रोजगार इतिहास आदि की जानकारी देनी होती है। लोन की अवधि एक से पांच वर्ष तक भिन्न हो सकती है।
ध्यान रखें कि पर्सनल लोन की ब्याज दर अन्य लोन्स की तुलना में अधिक होती हैं, क्योंकि यह एक जोखिम भरा लोन होता है। इसलिए जब नकदी की बहुत ज्यादा जरूरत हो, तब ही पर्सनल लोन के लिए जाना चाहिए। हालांकि, जब आप पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें तो उसके स्टेटस की जांच कैसे करें आपको यह भी जान लेना चाहिए।
आप घर बैठे ही आसानी से अपने लोन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। आपको केवल संबंधित बैंक की वेबसाइट खोलने और एप्लिकेशन रेफरेंस नंबर, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और अपना नाम दर्ज करना होगा। डिटेल दर्ज करने के बाद, आप अपनी लोन स्थिति देख सकते हैं।कई लोग अपनी लोन स्थिति जानने के लिए बैंक के ब्रांच में जाते हैं। आपको बस बैंक शाखा में जाकर लोन के बारे में पूछताछ करनी है। आपको अपना पहचान प्रमाण अपने साथ ले जाना होगा और आपके पास रेफरेंस नंबर भी होना चाहिए।
ट्रैकिंग के अन्य तरीके
मोबाइल नंबर: इसका उपयोग आपकी पर्सनल लोन स्थिति को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है, क्योंकि आपको लोन के लिए आवेदन करते समय अपने कांटेक्ट डिटेल देने के लिए कहा जाता है। कई बैंक ग्राहकों को फोन नंबर का उपयोग करके अपने लोन की स्थिति के आवेदन को ट्रैक करने की अनुमति देते हैं जहां वे ऑनलाइन या ग्राहक देखभाल के माध्यम से लोन स्टेटस चेक करने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
रेफरेंस नंबर: एक बार जब आप पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको एक रेफरेंस नंबर दी जाएगी। अपने लोन स्टेटस को ट्रैक करने के लिए आपको इस नंबर को संभाल कर रखना होगा।
नेट बैंकिंग: आप नेट बेकिंग सुविधाओं का उपयोग करके पर्सनल लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। अपने नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करें और लोन सेक्शन पर जाएं। वहां से आपको सभी जानकारी मिल जाएगी।