नियमों का उल्लंघन करने पर 40 कैंपर जीप जब्त
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं और यात्रियों की जान जोखिम में डालने के मामले में रीगस पुलिस व लांपुवा चोकी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार को 40 कैंपर जीप जब्त की। पुलिस चौकी लांपुवा प्रभारी दूलाराम ने बताया कि रींगस खाटूश्यामजी मार्ग पर अधिकतर श्रद्धालु पदयात्रा करते है। इस स्थिति में कैंपर जीप चालक आवश्यकता से अधिक सवारियां वाहन में भरकर तेज गति से संचालन करते हैं। इससे हादसे हो रहे हैं।
ऐसे में 40 कैंपर जीपों को जब्त किया। गौरतलब है खाटू श्याम जी मार्ग पर आए दिन होते हादसों को नियंत्रण में करने के लिए रोज पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहे हैं जिसमें आवश्यकता से अधिक सवारियां बिठाकर ले जाने वाले वाहनों थ्री व्हीलर टेंपो ई रिक्शा सहित बिन परमिट नशे में वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई।